उत्तरकाशी स्थित सिलक्यारा सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूरों के बाहर आते ही पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, लंबे समय के बाद ये सभी अपने प्रियजनों से मिलेंगे। बचाव कार्य में जुटे सभी लोगों को मैं सलाम करता हूं
उत्तरकाशी स्थित सिलक्यारा सुंरग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया। जिसके बाद से सोशल मीडिया में तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी है। इसी बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, हमारे श्रमिक भाईयों के रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता हर किसी को भावुक कर देने वाली है।
विज्ञापन
श्रमिकों ने दिया धैर्य और साहस का परिचय
साथ ही उन्होंने लिखा, टनल में जो साथी फंसे हुए थे, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि आपका साहस और धैर्य हर किसी को प्रेरित कर रहा है। मैं आप सभी श्रमिकों के कुशल और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
पीएम बोले, लंबे इंतजार के बाद प्रियजनों से मिलेंगे
भावुक पोस्ट को साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह अत्यंत संतोष की बात है कि लंबे इंतजार के बाद अब हमारे ये साथी अपने प्रियजनों से मिलेंगे। इन सभी के परिजनों ने भी इस चुनौतीपूर्ण समय में संयम और साहस का परिचय दिया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए वो कम है।
विज्ञापन
पीएम बोले, बचाव कार्य में जुडे़ सभी लोगों को सलाम करता हूं
पीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा, 'मैं इस बचाव अभियान से जुड़े सभी लोगों के जज्बे को भी सलाम करता हूं। उनकी बहादुरी और संकल्प-शक्ति ने हमारे श्रमिक भाइयों को नया जीवन दिया है। इस मिशन में शामिल हर किसी ने मानवता और टीम वर्क की एक अद्भुत मिसाल कायम की है।'
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, जानकर मुझे खुशी हुई
वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया। उन्होंने कहा, मुझे यह जानकर राहत और खुशी महसूस हो रही है कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे सभी 41 श्रमिकों को बचा लिया गया है।