फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singapore Polls: पीएम मोदी ने लॉरेंस वोंग को दी बधाई, सिंगापुर चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ दर्ज की थी जीत

Sun, 04 May 2025 10:50 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Singapore: सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और उनकी पार्टी पीपल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) ने शनिवार को हुए आम चुनाव में कुल 97 में से 87 सीटों पर जीत दर्ज की। विपक्षी वर्कर्स पार्टी ने छह और चार सीटों पर कब्जा जमाया। यानी पीएपी ने आम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखी है।
विज्ञापन
Lawrence Wong - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सिंगापुर में आम चुनाव में लॉरेंस वोंग को उनकी शानदार जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह उनके साथ मिलकर काम करना जारी रखने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और उनकी सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) ने शनिवार को हुए आम चुनाव में 97 संसदीय सीटों में से 87 सीटें जीतकर भारी जीत हासिल की। वह अब सिंगापुर में अगली सरकार का गठन करेंगे।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'आम चुनावों में आपकी शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई। भारत और सिंगापुर के बीच मजबूत और बहुआयामी साझेदारी है, जो लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों पर आधारित है।' प्रधानमंत्री ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए अपने सिंगापुर के समकक्ष के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।

आजादी के बाद से लगातार सत्ता में पीएपी
वोंग और उनकी पार्टी ने यह चुनाव ऐसे समय में लड़ा, जब अमेरिका की टैरिफ नीतियों के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता बनी हुई है। पीएपी सिंगापुर की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और देश की आजादी के बाद से लगातार सत्ता में बनी हुई है। अब एक बार फिर पीएपी को इस समृद्ध देश को अगले 5 साल तक चलाने का स्पष्ट जनादेश उसे मिला है।
विज्ञापन


शनिवार को हुआ मतदान
शनिवार को 26 लाख सिंगापुरवासियों ने वोट डाले। यह वोंग के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहला चुनाव था। सिंगापुर एक वैश्विक व्यापार केंद्र है और अब उसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ से पैदा हुई चुनौतियों से निपटना है।

जीत दर्ज करने के बाद वोंग ने क्या कहा?
मार्सिलिंग-यू टी निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर जीत दर्ज करने के बाद वोंग ने कहा कि यह चुनाव उनके लिए पहली बार अनुभव देने वाला रहा। उन्होंने वादा किया कि वह जनता के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। 52 वर्षीय प्रधानमंत्री वोंग ने कहा, हम आपके इस मजबूत जनादेश के लिए आभारी हैं और आप पर जो भरोसा जताया है, उसे हम और मेहनत करके निभाएंगे। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें