फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: जहाजों की एंट्री बैन से लेकर डाक-पार्सल पर पाबंदी तक; पढ़ें भारत के इन वार से पाकिस्तान पस्त

Sun, 04 May 2025 09:37 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठा रहा है। पहले सिंधु जल समझौता स्थगित करने के बाद अब भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन और बड़ी कार्रवाई की हैं। पाकिस्तान भी अपनी बौखलाहट छिपाने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन
भारत की पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया हुआ है। अब भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन बड़ी कार्रवाई की है, जिसके तहत भारत ने पाकिस्तान से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। साथ ही पाकिस्तान से आने वाले डाक-पार्सल पर भी रोक लगा दी गई है। भारत ने पाकिस्तान का झंडा लगे जहाजों को भी भारत के बंदरगाहों पर रुकने से रोक लगा दी है।
विज्ञापन


आयात पर पूरी तरह से रोक
भारत ने कहा है कि पाकिस्तान से आने वाले सभी आयात पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाती है। इसके बाद तीसरे देश से होते हुए भी पाकिस्तान का सामान भारत नहीं आ पाएगा। भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि 'पाकिस्तान से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आने वाला सभी आयात पर अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है। यह प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के तहत लगाया गया है। इस प्रतिबंध में किसी भी छूट को भारत सरकार की मंजूरी जरूरी होगी।'

ये भी पढ़ें- खुलासा: PM मोदी के दौरे के वक्त हमले का मंसूबा पाले थे आतंकी; वंदे भारत का उद्घाटन टला तो पहलगाम को दहलाया
विज्ञापन


पाकिस्तान के जहाजों की भारतीय बंदरगाहों पर नो एंट्री
भारत ने पाकिस्तान पर दूसरा प्रहार, उसके जहाजों की भारतीय बंदरगाहों पर एंट्री बैन करके किया है। भारत सरकार ने आदेश में कहा है कि पाकिस्तान का झंडा लगे किसी भी जहाज को भारतीय बंदरगाह पर रुकने की इजाजत नहीं होगी। साथ ही भारत का झंडा लगा कोई भी जहाज पाकिस्तान के बंदरगाह पर भी नहीं रुकेगा। हालांकि किसी अपवाद के मामले पर सरकार अंतिम फैसला करेगी।  वहीं पाकिस्तान की सरकार ने भी अपनी बौखलाहट छिपाने के लिए भारत के जहाजों को पाकिस्तानी बंदरगाहों पर रुकने से रोक दिया है। 

डाक-पार्सल भी बंद
भारत सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले सभी डाक-पार्सल पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्र सरकार ने कहा है कि भारत सरकार ने तय किया है कि पाकिस्तान से हवा, जमीन के द्वारा आने वाले सभी डाक-पार्सल का आदान-प्रदान स्थगित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले में चीनी कनेक्शन; प्रतिबंधित कंपनी के सैटेलाइट फोन का किया गया इस्तेमाल

भारत की कार्रवाई के डर से घबराया पाकिस्तान
वहीं भारत के सैन्य कार्रवाई करने के डर से पाकिस्तान इस कदर घबराया हुआ है कि उसने शनिवार को अपनी जमीन से जमीन पर मार करने वाली अब्दाली मिसाइल का परीक्षण करने का दावा किया। इस मिसाइल की रेंज 450 किलोमीटर है। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने अपने फाइटर जेट्स को फॉरवर्ड एयरबेस पर तैनात किया हुआ है और उसके विमान लगातार निगरानी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमानों से निगरानी और सैनिकों की मूवमेंट आदि के काम में ही पाकिस्तान की सेना हजारों करोड़ रुपये फूंक चुकी है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें