फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी ने बधाई देकर बढ़ाया दोस्ती का हाथ, नीतीश बोले-तहेदिल से धन्यवाद!

Wed, 26 Jul 2017 11:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन
नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर नीतीश को बधाई दी है। इसे नीतीश की तरफ पीएम मोदी का दोस्ती के लिए हाथ बढ़ाना माना जा रहा है। पीएम ने ट्वीट कर कहा-भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ाई में जुड़ने के लिए नीतीश कुमार जी को बहुत-बहुत बधाई। देश के, विशेष रूप से बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ एक होकर लड़ना,आज देश और समय की माँग है। 
विज्ञापन

  भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ाई में जुड़ने के लिए नीतीश कुमार जी को बहुत-बहुत बधाई।
सवा सौ करोड़ नागरिक ईमानदारी का स्वागत और समर्थन कर रहे हैं — Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2017   देश के, विशेष रूप से बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ एक होकर लड़ना,आज देश और समय की माँग है — Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2017
बिहार से सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी और रवि शंकर प्रसाद ने प्रधानमंत्री के ट्वीट को री ट्वीट किया। 

प्रधानमंत्री के ट्वीट का नीतीश कुमार ने भी बड़ी तेजी से जवाब दिया। पीएम को जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने कहा, हमने जो निर्णय लिया उसपर माननीय प्रधानमंत्री के ट्वीट के द्वारा दी गई प्रतिक्रिया के लिए उन्हें तहेदिल से धन्यवाद। 
विज्ञापन

  हमने जो निर्णय लिया उसपर माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi के ट्वीट के द्वारा दी गई प्रतिक्रिया के लिए उन्हें तहेदिल से धन्यवाद. — Nitish Kumar (@NitishKumar) July 26, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें