प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस महीने दावोस में मुलाकात हो सकती है। जहां दोनों नेता 22 जनवरी से शुरू हो रहे विश्व आर्थिक मंच सम्मेलन में शिरकत करने पहुंच रहे हैं।
व्हाइट हाउस ने मंगलवार को ट्रंप के दावोस सम्मेलन में शिरकत करने की जानकारी दी। 18 साल बाद पहली बार है जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति इस सम्मेलन में पहुंचेगा।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति इस मौके पर दुनिया के नेताओं के समक्ष अमेरिका फर्स्ट के अपने एजेंडा को रखेंगे।
उन्होंने कहा कि ट्रंप वहां अमेरिकी व्यवसाय, उद्योग और कामगारों को मजबूती देने के लिए अपनी नीतियों को बढ़ावा देंगे। मोदी भी 1997 के बाद इस सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे।
पढ़ें: चीन को पीछे छोड़ ASEAN राष्ट्रों की पहली पसंद होगा भारत, दिख रहा है असर
इससे पहले 1997 में देवेगौड़ा इस सम्मेलन में शामिल हुए थे। मोदी 22 जनवरी को दो दिवसीय यात्रा पर दावोस पहुंचेंगे।