अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को एक अनोखे अंदाज में बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को कुछ खास शॉपिंग की, पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि उन्होंने महिला उद्यमियों, डिजाइनरों की ओर से तैयार किया गया सामान खरीदा और उनके लिंक्स भी साझा किए।
प्रधानमंत्री मोदी ने जो सामान खऱीदा है, उसमें असम का गमछा, बंगाल के जूट का फाइल फोल्डर और तमिलनाडु का शॉल शामिल है। आइए देखते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर क्या-क्या सामान खरीदा...
1. तमिलनाडु की शॉल
2. ट्राइबल पेंटिंग
3. नगालैंड से खरीदा नगा शॉल
4. खादी स्टॉल
5. बंगाल के जूट से बना फाइल फोल्डर
6. असम का गमछा
7. केरल का पॉम क्राफ्ट
प्रधानमंत्री मोदी की इस खरीदारी में खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर सामान उन जगहों से खरीदा गया है, जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इनसमें असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल जैसे राज्य शामिल हैं।