फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा को दी सुभद्रा योजना की सौगात; पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से की बात

Tue, 17 Sep 2024 08:36 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के 12 जून के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद यह प्रधानमंत्री की राज्य की पहली यात्रा है। इस दौरान पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए राज्य सरकार की सामाजिक कल्याण योजना (सुभद्रा योजना) की शुरुआत की।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशा की जनता को बड़ी सौगात दी। राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने उनके स्वागत के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के 12 जून के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद यह प्रधानमंत्री की राज्य की पहली यात्रा है। इस दौरान पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए राज्य सरकार की सामाजिक कल्याण योजना (सुभद्रा योजना) की शुरुआत की। उन्होंने कई परियोजनाओं की भी शुरुआत की।

विज्ञापन

 

पीएम मोदी का कार्यक्रम
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी सुबह 11 बजे बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। यहां से वे गडकाना गांव गए। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। इसके बाद वे जनता मैदान पहुंचे। यहां से उन्होंने सुभद्रा योजना की शुरुआत की। उन्होंने 2,871 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं और 1,000 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं की भी शुरुआत की।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पीएम के दौरे के मद्देनजर राज्य की राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसके लिए 500 अधिकारियों सहित 3,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस आयुक्त संजीव पांडा ने बताया कि जिन सड़कों से प्रधानमंत्री गुजरेंगे, उन सभी पर बैरिकेड लगाए गए हैं। कुल 11 पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) , 22 अतिरिक्त डीसीपी, 66 एसीपी, 100 निरीक्षक और 300 अन्य अधिकारियों समेत सुरक्षा बलों की 81 प्लाटून (प्रत्येक में 30 कर्मी) और 500 होम गार्ड तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें