फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को पीएम मोदी की चाची बताने वाली महिला ने सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया

Mon, 25 Jun 2018 01:40 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
सूचना आयोग
विज्ञापन
खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची बताने वाली 90 साल की एक महिला ने सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया है। श्रम मंत्रालय से से संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। सूचना आयुक्त श्रीधर आचार्युलु के सामने पिछले हफ्ते इस मामले की सुनवाई थी। दहिबेन नरोत्तमदास मोदी ने इश्वर लाल मोदी को अपने प्रतिनिधि के रूप में वहां भेजा था।
विज्ञापन


ईश्वर लाल मोदी ने आयुक्त को दहिबेन की समस्या बताई जिन्होंने 11 अप्रैल, 1983 को 600 रुपये प्रतिमाह में अपना अहाता लीज पर दिया था। 1983 से 1998 के बीच किराया 600 रुपये से बढ़कर 1500 रुपये हुआ। हालांकि इसके बाद किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई।  दहीबेन का कहना है कि वे अकेली हैं और लीज समाप्त होने से किराया भी रुक गया है।

9 जनवरी, 2018 को लिखे अपने पत्र में दहीबेन ने खुद को पीएम मोदी की चाची बताते हुए कहा है कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिलता है तो इस मामले को वे प्रधानमंत्री दफ्तर तक ले जाएंगी। हालांकि बेन ने पीएम मोदी से अपने रिश्ते के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें