फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसदीय समिति के सामने कल पेश होंगे 11 सरकारी बैंकों के प्रमुख, धोखाधड़ी के मामलों की देंगे जानकारी

Mon, 25 Jun 2018 01:30 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
Bank
विज्ञापन
देश के 11 सरकारी बैंकों के प्रमुख धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों और बैड लोन की बढ़ती समस्या के बारे में जानकारी देने के लिए मंगलवार को संसदीय समिति के सामने पेश होंगे। यह जानकारी सूत्रों ने दी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सांसद एम वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता वाली वित्त मामलों पर स्थायी समिति भारत में बैंकिंग सेक्टर-मुद्दे, चुनौतियां और आगे का रास्ता को देख रही है। इसमें बैंकों और वित्तीय संस्थानों में एनपीए का मामला भी शामिल है। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि आईडीबीआई बैंक, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, देना बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, कारपोरेशन बैंक और इलाहाबाद बैंक के शीर्ष अधिकारी पैनल के सामने प्रेजेंटेशन और सवालों के जवाब देंगे।   

बैंकिंग सेक्टर में लगातार एनपीए बढ़ता जा रहा है। यह दिसंबर 2017 के अंत तक 8.99 लाख करोड़ तक पहुंच गया। इसमें से सरकारी बैंकों का कुल एनपीए 7.77 लाख करोड़ है। साथ ही बैंकों में धोखाधड़ी के बढ़ रहे मामले भी चिंता उत्पन्न कर रहे हैं। वित्त वर्ष 2015-16 में धोखाधड़ी के 4693 मामले सामने आए थे जोकि 2017-18 में बढ़कर 5904 हो गए। 
विज्ञापन


मार्च 2018 के अंत तक धोखाधड़ी के मामलों में कुल रकम 32361.27 करोड़ पहुंच गई जोकि 2015-16 के अंत में 18698.8 करोड़ रुपये थी। इस महीने की शुरुआत में आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने संसदीय समिति के सदस्यों के सवालों के जवाब दिए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें