फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष के कड़वे बोल पर पीएम का पलटवार, विपक्ष के पास तथ्यात्मक आरोप नहीं

Mon, 25 Sep 2017 09:01 PM IST
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
विपक्ष के कड़वे बोल पर पलटवार करते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि विपक्ष के पास आरोप लगाने के लिए तथ्यात्मक आरोप नहीं है। इसलिए वे कड़वे बोल का सहारा ले रहे हैं। बीते दिनों कांग्रेस के कुछ नेताओं की ओर से पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल हुआ था। जिसका जवाब खुद पीएम मोदी ने भाजपा कार्यसमिति बैठक के संबोधन भाषण में दिया। इसके अलावा पीएम मोदी ने नोटबंदी के कदम पर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया है। 
विज्ञापन


बतौर वित्त मंत्री अरुण जेटली, पीएम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ तथ्यात्मक आरोप नहीं है। जिसके वजह से वे कड़वे बोल का सहारा ले रहे हैं। 

पीएम ने किया नोटबंदी के कदम का बचाव 
नोटबंदी के कदम पर उठ रहे सवालों के बीच पीएम मोदी ने कदम का बचाव किया है। भाजपा कार्यसमिति बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि नोटबंदी भ्रष्टाचार के खिलाफ बडा कदम था। भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने कड़े रूख की प्रतिबद्धता दोहराते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मेरा कोई रिश्तेदार नहीं है। 
विज्ञापन


हालांकि कार्यसमिति बैठक के समापन संबोधन में वे आर्थिक मंदी पर कुछ नहीं बोले। सूत्र बताते हैं कि अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आर्थिक सुस्ती पर कुछ नहीं कहा है। जबकि राजनीतिक प्रस्ताव की जानाकरी देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आर्थिक सुस्ती की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था में नोटबंदी के बाद जीएसटी सरीखा बड़ा सुधार हुआ है। 

उन्होंने कहा कि जब कोई भी बड़ा सुधार होता है उस वक्त थोडी कठिनाई होती है। गडकरी ने कहा कि जब अर्थव्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है तो थोड़ी बहुत कठिनाई होगी लेकिन इससे लाभ होगा। गडकरी ने जीएसटी से आम आदमी को हो रही परेशानी का अहसास जताते हुए कहा कि थोडी बहुत तकलीफे हैं, जिन्हें दूर करने का सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। 

पीएम मोदी ने अपने सभी मंत्रियों से उनके विभागों में जीएसटी से होने वाली परेशानियों की पहचान कर दूर करने के निर्देश दिए हैं। 

पीएम ने नेताओं से किया जनभागीदारी बढाने का आह्वान किया
पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं से विकास योजनाओं में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया है। मोदी ने स्वच्छता अभियान और टीकाकरण की सफलता को गिनाते हुए कहा कि जनभागीदारी की वजह से ही ये सफल रहे हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं को जनता के बीच जाने और सरकार की योजनाओं से आम आदमी को भागीदार बनाने पर जोर दिया है। पीएम ने कहा है कि हम वोट के लिए नहीं सेवा के लिए कार्य कर रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें