मोदी-पुतिन की 25 साल पुरानी दोस्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के साथ रूस दौरे पर पीएम मोदी (फाइल)
- फोटो : ANI
दोस्ती का सफर- अतीत से वर्तमान तक
साल 2001 में गुजरात के सीएम रहे मोदी ने पीएम वाजपेयी के साथ मॉस्को में बैठक में हिस्सा लिया था; यह उनकी पुतिन से पहली मुलाकात थी। 2014 से अब तक- वहीं पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत-रूस संबंध और मजबूत हुए हैं। इस कड़ी में इस साल भारत में 23वीं वार्षिक शिखर बैठक आयोजित की जा रही है।
यह भी पढ़ें -
Politics: 'राहुल गांधी का बयान गैर-जिम्मेदाराना', विदेशी मेहमानों से न मिलने देने वाले आरोपों पर BJP का पलटवार
क्यों महत्वपूर्ण है पुतिन की यह यात्रा?
भारत और रूस दशकों से विश्वसनीय मित्र रहे हैं, रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों का सहयोग दुनिया में मिसाल माना जाता है। ऊर्जा और अंतरिक्ष कार्यक्रमों में भी साझेदारी लगातार बढ़ रही है, वहीं बदलते वैश्विक हालात में दोनों देशों का करीब आना रणनीतिक तौर पर अहम है।