प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है। दिल्ली में आयोजित भारत-इजरायल सीईओ की बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'दोनों देशों के सीईओ की बैठक में अहम बिंदुओं पर बातचीत हुई जो काफी सकारात्मक रही।'
पीएम ने आगे कहा 'भारत में बिजनेस को आसान करने के लिए हमने कई कदम उठाए हैं। हमारा मकसद भारत में सिर्फ रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का है। आज भारत 6वां सबसे बड़ा उत्पादक देश है, लेकिन अभी हमें इससे भी आगे जाना है।'
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा 'इज ऑफ बिजनेस में भारत लगातार सुधार कर रहा है। मैं इजरायल के लोगों, कंपनियों और व्यापारियों से अपील करता हूं कि वह भारत में निवेश करें और इसमें आपको भारत का पूरा साथ मिलेगा।'
वहीं बैठक के बाद इजरायल के पीएम
बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि 'हमारे यहां 500 स्टार्टअप कंपनियां हैं जिन्हें हर साल 500 बिलियन डॉलर का निवेश मिलता है। भारत और इजरायल मिलकर दोनों का भविष्य उज्जवल कर सकते हैं। मैं मेरे दोस्त पीएम मोदी को अतिथि सत्कार के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।'