फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजरायल के प्रधानमंत्री के खिलाफ वामपंथी दलों का प्रदर्शन 

Tue, 16 Jan 2018 05:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वामपंथी दल
विज्ञापन
इजरायली हमलों व फिलिस्तीन पर कब्जे के खिलाफ वामपंथी पार्टियों सीपीआई (एम), सीपीआई, फॉरवर्ड ब्लाक, सीपीआई (एम-एल) लिब्रेशन, एसयूसीआई (सी), आरएसपी और सीजीपीआई की दिल्ली इकाई ने इजरायल के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के विरोध में इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इजरायली दूतावास का भी रुख करने की कोशिश की, लेकिन तैनात पुलिस बल ने बेरिकेटिंग कर रोक दिया। प्रदर्शन के कारण इंडिया गेट के आसपास का यातायात प्रभावित रहा। 
विज्ञापन


पढ़ें- नजरियाः कश्मीर में इसराइल दिखा रहा है भारत को रास्ता?
विज्ञापन


इस मौके पर आयोजित सभा को सीपीआई (एम) से प्रकाश करात, सीपीआई से डी. राजा, सीपीआई (एम-एल) लिब्रेशन से रविराय, एसयूसीआई(सी) से सत्यवान, आरएसपी से शत्रुजीत, फॉरवर्ड ब्लॉक, सीजीपीआई आदि संगठनों के नेताओं ने संबोधित किया। प्रतिनिधियों ने कहा कि नेतन्याहू की सरकार हथियारों के दम पर फिलिस्तीनियों से उनकी जमीन हड़प रही है। आज का यह प्रतिरोध मार्च केवल नेतन्याहू की भारत यात्रा के खिलाफ नहीं है, बल्कि फिलिस्तीनी जनता की आजादी को लेकर भी है। इस प्रतिरोध मार्च के जरिये मांग की गई कि भारत सरकार भ्रष्टाचार के आरोपी नेतन्याहू के साथ किसी भी तरह के सैन्य एवं अन्य समझौते ना करे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें