केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी ने जब से बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी के 'डियर' कहने पर एतराज जताया, तब से ट्विटर पर मजाक का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अशोक चौधरी के डियर कह कर संबोधित करने के जवाब में स्मृति ने ट्विटर पर उन्हें जवाब दिया, "महिलाओं को डियर कबसे लिखने लगे।" बस तभी से मजाक और चुटकुले जारी हैं और स्मृति इरानी ट्रेंड कर रही हैं।
Dear @smritiirani ji, when will we get New Education policy..?
When will year 2015 end in your calendar..? https://t.co/X20LhUsvCt
— Dr. Ashok Choudhary (@AshokChoudhaary) June 14, 2016
@AshokChoudhaary mahilaon ko 'dear' keh ke kab se sambodhit karne lage Ashokji ?
— Smriti Z Irani (@smritiirani) June 14, 2016
लोगों ने नरेंद्र मोदी के तीन साल पुराने ट्वीट को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए स्मृति इरानी को याद दिलाया कि महिलाओं को डियर तो मोदी जी भी बोलते हैं। इस ट्वीट में नरेंद्र मोदी, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को डियर कहकर संबोधित कर रहे हैं और युवाओं को वोटिंग के प्रति जागरुक करने का उनसे आग्रह कर रहे हैं।
हलांकि नरेंद्र मोदी ने ये ट्वीट तब किया था जब वो प्रधानमंत्री नहीं बने थे। लोग स्मृति इरानी को सलाह दे रहे हैं कि किसी को औपचारिक पत्र लिखते समय डियर लिखने का रिवाज है।