फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Mitra: 70,000 करोड़ के निवेश से 20 लाख रोजगार की उम्मीद, पढ़ें पूरी खबर

Mon, 04 Mar 2024 06:25 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सात पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (पीएम मित्र) पार्क विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना में तेजी लाई जा रही है। हाल में प्रधानमंत्री ने भी इस पर जोर दिया।

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में पीएम मित्र के विकास से बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आने की संभावना है। इन पार्कों के बनने से 70,000 करोड़ रुपये का निवेश आएगा। उद्योग के जानकारों का कहना है कि इससे 20 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। ये पार्क तमिलनाडु, तेलंगाना, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में बनाए जा रहे हैं। सात पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (पीएम मित्र) पार्क विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना में तेजी लाई जा रही है। हाल में प्रधानमंत्री ने भी इस पर जोर दिया।

हर पार्क के लिए 500 करोड़

विज्ञापन

केंद्र ने हर पार्क को स्थापित करने के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल के तहत 500 करोड़ रुपये की मदद देगी। परियोजना के तहत, राज्य सरकारें जहां पार्क स्थापित किए जा रहे हैं, उन्हें कम से कम 1,000 एकड़ की बाधा-मुक्त देंगी। सभी उपयोगिताओं, विश्वसनीय बिजली आपूर्ति, और पानी की उपलब्धता और कचरा निपटान प्रणाली की सुविधा भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें