प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हेल्थकेयर स्कीम से स्वास्थ्य व बीमा क्षेत्र में 10 लाख नौकरियों का सृजन होगा। यह बात प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के सीईओ इंदू भूषण ने एसोचैम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस योजना से सार्वजनिक व निजी दोनों क्षेत्रों में हेल्थकेयर की गुणवत्ता में सुधार होगा।
भूषण ने आगे कहा कि यह योजना काफी रोजगार अवसर पैदा करेगी, जिससे स्वास्थ्य व इंश्योरेंस क्षेत्र में 10 लाख नई नौकरियों का सृजन होगा। उनके अनुसार अन्य उभरते हुए अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले भारत का स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुत अधिक खर्च करता है।
उन्होंने कहा कि देश के छह करोड़ लोग अपने स्वास्थ्य में क्षमता से अधिक निवेश कर गरीबी में चले जाते हैं, क्षमता से अधिक निवेश देश के स्वास्थ्य क्षेत्र के निवेश का दो तिहाई है। साथ ही देश के गरीब स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं का इस्तेमाल कम करते हैं।