प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये रेल परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने जम्मू रेलवे डिवीजन का शुभारंभ किया। साथ ही तेलंगाना में चार्लापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके अलावा पूर्वी तट रेलवे के रायगडा रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला रखी।