इस समारोह में प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, एनएसए, तीनों सेनाओं के प्रमुख, रक्षा मंत्री, रक्षा राज्यमंत्री, कई केन्द्रीय मंत्री उपस्थित रहते हैं। तीनों सेनाध्यक्षों द्वारा दिया गया रिसेप्शन काफी हाई प्रोफाइल होता है। लेकिन केन्द्र सरकार की नुमाइंदगी के तौर पर केवल संसदीय कार्यराज्यमंत्री विजय गोयल और विदेश राज्यमंत्री जनरल(रिटा.) वीके सिंह ही नजर आए।
सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री को अपने बीच में न पाकर नौसैनिकों में एक भाव देखा गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव प्रचार के क्रम में राजस्थान में व्यस्त हैं। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिका की यात्रा पर हैं। डॉ. सुभाष भामरे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज संयुक्त अरब अमीरात में हैं।