पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को भी काशी में है। यहां उन्होंनें भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। प्रधान मंत्री ने असम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों के साथ गुड गर्वनेंस को लेकर बैठक की। बैठक में जे पी नड्डा और भूपेंद यादव भी मौजूद थे।
मिली जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने काम के बारे में पीएम मोदी को रिपोर्ट दी। सभी को अपने राज्य में चल रही एक बड़ी योजना के बारे में विस्तार से बताने को कहा गया है। खबर है कि सभी 12 सीएम ने बारी-बारी से पीएम के सामने अपना प्रेजेंटेशन दिया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को सबसे लंबा समय दिया गया है। पीएम ने सभी मुख्यमंत्रियों से आगामी चुनाव, प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रशासन पर चर्चा की।