फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में बनेगा 500 बेड का कोरोना अस्पताल, पीएम केयर्स फंड से दिया जाएगा पैसा

Mon, 24 Aug 2020 12:12 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिहार में कोविड-19 अस्पताल - फोटो : ANI
विज्ञापन

पीएम केयर्स फंड ट्रस्ट ने डीआरडीओ द्वारा बिहार की राजधानी पटना और मुजफ्फरपुर में 500 बेड का कोविड-19 अस्थायी अस्पताल की स्थापना के लिए धन आवंटित करने का निर्णय लिया है। ट्रस्ट की तरफ से यह कदम कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के मद्देनजर उठाया गया है। इस कदम से कोविड देखभाल में सुधार के लिए एक लंबा रास्ता तैयार होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन

 
कार्यालय की तरफ से बताया गया है कि पटना के बिहटा में 500 बेड के अस्पताल का उद्घाटन आज होगा और मुजफ्फरपुर में 500 बेड के अस्पताल का उद्घाटन बहुत जल्द किया जाएगा।

इसने बताया है कि इन अस्पतालों में वेंटिलेटर के साथ 125 आईसीयू बेड और 375 सामान्य बेड हैं। प्रत्येक बेड में ऑक्सीजन की आपूर्ति की व्यवस्था भी की गई है। अस्पताल के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा द्वारा प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें