फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से लड़ने के लिए पीएम केयर्स फंड में एक हफ्ते में जमा हुए 6,500 करोड़ रुपये, जानिए किसने किया कितना योगदान..

Mon, 06 Apr 2020 06:12 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
PM cares Fund - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

चीन के वुहान प्रांत से फैले कोरोना वायरस ने भारत में हाहाकार मचा दी है। कोरोना से अब तक देश में मरने वालों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को कोरोना से लड़ने के लिए पीएम केयर्स फंड की शुरुआत की। देश के दिग्गजों ने कोरोना को हराने के लिए पीएम केयर्स में करोड़ों रुपये की राशि दान में दी है। एक ही हफ्ते में पीएम केयर्स फंड में साढ़े छह हजार रुपये से ज्यादा की राशि जमा हो चुकी है। आइए जानते हैं कि इस राहत कोष में किसने कितना योगदान किया है...

विज्ञापन




1. रिलांयस इंडस्ट्रीज ने दिए 500 करोड़ रुपये
पीएम केयर्स कोष में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे पहले अपना योगदान दिया है। कंपनी ने 30 मार्च को कोरोना को हराने और देश को इस विपत्ति से बाहर निकालने के लिए पांच सौ करोड़ रुपये की राशि दान में दी। इसके अलावा कंपनी ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष और गुजरात मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच-पांच करोड़ रुपये दान करने का भी एलान किया। कंपनी ने कोरोना से संक्रमित मरीजों के लिए 100 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाने का एलान किया है, साथ में हर दिन एक लाख मास्क भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन




2. टाटा ग्रुप ने दान दिए 1,500 करोड़ रुपये
31 मार्च को टाटा ग्रुप ने अपने ट्विटर हैंडल से ये जानकारी दी कि कंपनी पीएम केयर्स फंड में पांच सौ करोड़ रुपये का अनुदान करेगी। उन्होंने बताया कि टाटा ग्रुप हमेशा देश की मदद करने के लिए आगे आया है। इसके अलावा टाटा ग्रुप ने टाटा ट्रस्ट के साथ मिलकर इस महामारी से लड़ने के लिए कुल 1,500 सौ करोड़ रुपये देने का एलान किया।



3. आदित्य बिड़ला ग्रुप ने दिए 500 करोड़ रुपये
3 अप्रैल को आदित्य बिड़ला ग्रुप ने कोष में कुल 500 करोड़ रुपये के योगदान का एलान किया। कंपनी ने चार सौ करोड़ रुपए पीएम केयर्स फंड में जमा किए और बीएमसी के साथ मिलकर सौ बिस्तरों वाला अस्पताल तैयार करवाया। इसके अलावा कंपनी ने उज्जैन, पुणे, हजारीबाग और रायगढ़ में दो सौ बिस्तर सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।



4. अदानी फाउंडेशन ने 100 करोड़ रुपये देने का एलान किया
3 अप्रैल को अदानी फाउंडेशन ने पीएम केयर्स फंड में सौ करोड़ रुपये देने का एलान किया। इसके अलावा अदानी फाउंडेशन ने पांच करोड़ रुपये गुजरात मुख्यमंत्री राहत कोष और एक करोड़ रुपये महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिए।



5. राधाकृष्णन दमानी का 100 करोड़ रुपये देने का एलान
एवेन्यू सुपरमार्केट के प्रोमोटर राधाकृष्णन दमानी ने पीएम केयर्स फंड में सौ करोड़ रुपये की राशि दान में दी। इसके अलावा कई राज्यों के राहत कोष में 55 करोड़ रुपये की राशि जमा कराई है। दमानी ने ब्राइट स्टार इंवेस्टमेंट के जरिए ये राशि दी।
विज्ञापन




6. जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने 100 करोड़ रुपये की राशि दान दी
जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने प्रधानमंत्री की ओर से बनाए गए पीएम केयर्स फंड में सौ करोड़ रुपये की राशि दान में दी। कंपनी ने कहा कि देश में इस समय युद्ध जैसे हालात हैं और कंपनी का पूरा प्रयास देश को हर संभव मदद देने में रहेगा।



7. बीसीसीआई ने दी 51 करोड़ रुपये की राशि
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने पीएम केयर्स फंड में 51 करोड़ रुपये की राशि दान में देने का एलान किया। बोर्ड ने कहा कि देश के हर मुश्किल समय में इस तरह की मदद की जाएगी।



8. उदय कोटक ने 25 करोड़ रुपये देने का एलान किया
कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध संचालक ने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ देने का एलान किया। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक ने भी अलग से 25 करोड़ रुपये की राशि दान में दी। कंपनी ने ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि ये आजीविका और जीवन बचाने का समय है।



9. अक्षय कुमार ने दिए 25 करोड़ रुपये
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोष में 25 करोड़ रुपये दान में देने का एलान किया। उन्होंने हर जिंदगी को बचाने की प्रतिज्ञा लेते हुए कहा कि जान है तो जहान है। उन्होंने कहा कि इस समय जो किसी भी व्यक्ति की जान बचा लेना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। 



10. भूषण कुमार ने दिए 11 करोड़ रुपये
टी-सीरीज के प्रबंध संचालक (एमडी) भूषण कुमाप ने भी केयर्स फंड में 11 करोड़ रुपये की राशि दान में दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में भी अपना योगदान दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें