फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय सम्मान पाने वाले प्रख्यात वैज्ञानिक पीएम भार्गव का निधन

Wed, 02 Aug 2017 03:05 PM IST
एजेंसी, हैदराबाद
विज्ञापन
PM Bhargava
विज्ञापन
प्रख्यात वैज्ञानिक और सीएसआईआर के संस्थान सेंटर फॉर सेलुलर मालिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) के संस्थापक निदेशक पुष्प मित्र भार्गव का मंगलवार को देहांत हो गया।
विज्ञापन


वह 88 वर्ष के थे। भार्गव ने दो साल पहले केंद्र की राजग सरकार की नीतियों के विरोध स्वरूप अपना पद्म भूषण सम्मान लौटा दिया था। भार्गव पिछले कुछ समय से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे।

उन्होंने मंगलवार शाम छह बजे अंतिम सांस ली। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। भार्गव 2005-07 तक राष्ट्रीय ज्ञान आयोग के उपाध्यक्ष रहे थे। उन्हें 1986 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन


उन्हें 1998 में फ्रांस के राष्ट्रपति ने सम्मानित किया था। इसके अलावा उन्हें 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके थे। भार्गव का जन्म राजस्थान के अजमेर में हुआ था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें