फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: 10 फीट के अजगर को बचाने के लिए डॉक्टर कर रहे जद्दोजहद, गहरे जख्म और हड्डियां टूटने पर किया गया भर्ती

Thu, 08 Sep 2022 01:22 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार


सर्जरी कई अन्य जख्मी वन्यजीवों को बचाने के लिए एक मिसाल बनेगी। जान बचाने के लिए अजगर की प्लास्टिक सर्जरी की जा रही है। 
विज्ञापन
रेस्क्यू किया गया इंडियन रॉक पाइथन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में पिछले महीने वन विभाग की टीम ने एक 10 फीट लंबे इंडियन रॉक पाइथन (अजगर) का रेस्क्यू किया था। वह बुरी तरह जख्मी है। कई फ्रैक्चर और खुले घावों से जूझ रहा है। तभी से सांप की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर रीना देव के मुताबिक, अजगर की प्लास्टिक सर्जरी अभी की जा रही है। 
विज्ञापन


डॉक्टर रीना देव के मुताबिक, यह उसकी तीसरी सर्जरी है। इससे पहले भी दो सर्जरी की जा चुकी है। पिछले 45 दिनों से अजगर का इलाज किया जा रहा है। पशु बचाव दल के साथ-साथ सरीसृप पशु चिकित्सकों की टीम उसका उपचार कर रही है। इंडियन रॉक पाइथन प्रजाति के अजगर की गई जगह से हड्डियां टूटी हुई है। जिसकी वजह से डॉक्टरों ने उसकी प्लास्टिक सर्जरी करने का निर्णय लिया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेस्किंक असोसिएशन फॉर वाइल्ड लाइफ वेलफेयर और वन विभाग की टीम ने वडाला से उसका रेस्क्यू किया था। डॉक्टरों का कहना है कि गहरे जख्म और हड्डियां टूटने से अजगर जिदंगी और मौत से जूझ रहा है। डॉक्टर उसे बचाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें