फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस युवक ने पीठ पर पौधा और चेहरे पर मास्क लगा कर दी गांधी जी को श्रद्धांजलि, वजह जानकर होंगे हैरान

Wed, 02 Oct 2019 07:50 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
Plant Man - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन पर लोग राजघाट आकर महात्मा गांधी को याद करते हैं और उन्हें अपनी श्रद्धांसुमन अर्पित करते हैं। इनमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर समाज के सामान्य वर्ग के लोग भी शामिल होते हैं। बुधवार को इन लोगों में पंकज कुमार 'प्लांट मैन' भी शामिल थे, जो अपने अलग ही अंदाज में राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दे रहे थे। अपनी पीठ पर प्लास्टिक की बोतल में एक पौधा लगाकर चेहरे पर मास्क लगाए हुए वे लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहे हैं।

विज्ञापन

उनका कहना है कि पर्यावरण को बचाने के गांधी के जीवन मूल्यों को अपने जीवन में उतारने से बेहतर श्रद्धांजलि उन्हें और कुछ नहीं हो सकती है। वे हर आने-जाने वालों से पेड़ बचाने और वृक्षारोपण करने की अपील कर रहे हैं।  

रात में बीपीओ में काम करते हैं

बिहार के सहरसा के रहने वाले पंकज कुमार (28 वर्ष) अपने माता-पिता के साथ नोएडा में रहते हैं। रात के समय वे नोएडा के ही एक बीपीओ में काम करते हैं। दिन के समय कुछ आराम करने के बाद उनकी भूमिका बदल जाती है। एक बीपीओ कर्मी से वे एक पर्यावरण बचाओ की अपील करने वाले कार्यकर्ता की भूमिका में आ जाते हैं। वे नोएडा, गाजियाबाद या आसपास के किसी भी एरिया में जाकर चौराहे पर पीठ पर पौधा और चेहरे पर मास्क लगा कर खड़े हो जाते हैं और लोगों से पर्यावरण बचाने की अपील करने लगते हैं।

कैसे आया आइडिया

पंकज कुमार 'प्लांट मैन' ने अमर उजाला को बताया कि पिछले छह महीने से वे लगातार ये काम कर रहे हैं। इसके पहले एक दिन वे कोई लेख पढ़ रहे थे, जिसमें पेड़ों की कमी के कारण पृथ्वी का तापमान बढ़ने और ग्लेशियरों के पिघलने के बारे में बताया गया था। उसे पढ़ने के बाद उन्हें लगा कि उन्हें भी कुछ करना चाहिए। इसके बाद ही उन्होंने इस नए तरीके से लोगों को जागरुक करने का मन बना लिया और तब से लगातार वे यह काम कर रहे हैं।

जागरुकता का तरीका

बीपीओ में काम करने वाले पंकज अच्छी तरह जानते हैं कि नए जमाने में लोगों को आकर्षित करने के लिए कैसे संदेश देना चाहिए। यही कारण है कि बड़े-बड़े बैनर पर कुछ लिखकर संदेश देने की बजाय आकर्षक तरीके से लोगों को अपनी तरफ खींचने का यह तरीका उन्होंने खोज निकाला। उन्होंने बताया कि इस काम के लिए वे किसी से कोई आर्थिक मदद नहीं लेते हैं। वे हर आने-जाने वाले से केवल पेड़ लगाने की अपील कर समाज में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें