फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Canada: व्यापार से टेक्नोलॉजी तक, भारत-कनाडा रिश्तों को नई दिशा देने कनाडा जाएंगे पीयूष गोयल

Sat, 23 May 2026 05:09 PM IST
Rahul Kumar डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री के इस दौरे का मक़सद भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता वार्ता को आगे बढ़ाना रहेगा। मार्च 2026 में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा के दौरान इसके लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस पर हस्ताक्षर किए गए थे।
विज्ञापन
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भारतीय उद्योग जगत के प्रतिनिधिमंडल के साथ शनिवार शाम कनाडा दौरे पर जाएंगे। वे 25 मई को ओटावा और 26 से 27 मई तक टोरंटो में विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय मंत्री गोयल का यह दौरा मार्च 2026 में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों द्वारा तय किए गए एजेंडे को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यात्रा के दौरान व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर जोर रहेगा।।

विज्ञापन


भारतीय प्रतिनिधिमंडल कनाडा के समकक्षों के साथ कई प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में चर्चा करेगा। इनमें प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्वच्छ ऊर्जा और क्रिटिकल मिनरल्स, फार्मास्युटिकल्स और बायोटेक्नोलॉजी, एयरोस्पेस और रक्षा, तथा फूड प्रोसेसिंग और एग्री-टेक शामिल हैं। साथ ही संयुक्त निवेश, अनुसंधान एवं विकास और सप्लाई चेन साझेदारी की संभावनाओं पर भी जोर रहेगा।

केंद्रीय मंत्री के इस दौरे का मक़सद भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता वार्ता को आगे बढ़ाना रहेगा। मार्च 2026 में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा के दौरान इसके लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस पर हस्ताक्षर किए गए थे।पहला दौर मार्च 2026 में वर्चुअल माध्यम से आयोजित हुआ था, जबकि दूसरा दौर 8 मई 2026 को संपन्न हुआ। अब इस यात्रा के दौरान 25 से 29 मई तक ओटावा में वार्ता का अगला दौर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


दोनों देश 2026 के अंत तक संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम कर रहे हैं। साथ ही 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 70 अरब कनाडाई डॉलर (करीब 4.65 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों देशों के बीच व्यापार 8.5 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें