फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी, गोयल का तंज- धार्मिक यात्रा से नहीं धुलेंगे राज्य सरकार के पाप

Sat, 10 Feb 2018 02:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Piyush Goyal
विज्ञापन

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कर्नाटक यात्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि राहुल यहां एक धार्मिक यात्रा पर आ रहे हैं लेकिन मुझे लगता है कि कर्नाटक के लोग होशियार हैं और वो सब जानते हैं। 

विज्ञापन


गोयल ने कहा कि राहुल की इस नीति से कर्नाटक के लोग बिल्कुल भी सहमत नहीं होंगे। उनके आने से राज्य सरकार के पाप नहीं धुलेंगे। आपको बता दें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक के चार दिनों के चुनावी दौरे के दौरान दो मंदिरों के साथ एक दरगाह भी जाएंगे। 

राहुल गुजरात चुनाव की तरह ही कर्नाटक में भी भाजपा के खिलाफ आक्रामक शैली में दिखेंगे और राफेल समेत भाजपा शासित राज्यों के भ्रष्टाचार पर घेरेंगे। चूंकि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है लिहाजा फोकस अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाना होगा। भाजपा के ध्रुवीकरण के ट्रैप में पार्टी न फंसे इसे ध्यान में रखकर राज्य के नेताओं को अपने एजेंडे में चुनाव लड़ने की सीख भी देंगे।
विज्ञापन

 
राहुल कर्नाटक में भी विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग खासकर युवाओं से मिलकर रोजगार, भाजपा और संघ की विचारधार में महिलाओं की उपेक्षा और व्यापारियों से मिलकर जीएसटी की खामियों पर चर्चा करेंगे। पार्टी के रणनीतिकारों की मानें राज्यसभा में जिस तरह रेणुका चौधरी को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जिस तरह रामायण की शूर्पणखा का वीडियो जारी किया था उसे भी राजनीतिक मंच से उठाया जाएगा। 

चूंकि रेणुका दक्षिण भारत से ही आती हैं लिहाजा इसे महिलाओं के सम्मान से जोड़ा जाएगा। हालांकि रेणुका की ओर से राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस दिए जाने के बाद रिजजू ने आपत्तिजनक वीडियो हटा लिया है। कांग्रेस का फोकस कर्नाटक के आदिवासी क्षेत्रों पर भी है। इसी को ध्यान में रखकर इस इलाके में एक ट्राइबल रैली भी रखी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें