फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pineapple Export: दुबई और बहरीन को भा रहा है मिजोरम के अनानास का स्वाद, जानें सब कुछ

Thu, 25 Aug 2022 07:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन अर्जुन, अमर उजाला, आइजोल

सार

जानकारी के मुताबिक, सियालहॉक और आसपास के गांवों के अनानास को भी असम और अन्य पड़ोसी राज्यों में निर्यात किया जा रहा है।
विज्ञापन
अनानास - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब दुबई और बहरीन के लोगों को मिजोरम के अनानास का स्वाद भा रहा है। वहां पर इसकी मांग लगातर बढ़ रही है। मिजोरम सरकार भी मांग के अनुसार अनानास भेज रही है। अनानास की यह दूसरी खेप बुधवार को भेजी गई है। इससे पहले मिजोरम सरकार ने 19 अगस्त को दुबई को पहली खेप भेजी थी।

विज्ञापन


मिजोरम के बागवानी विभाग के निदेशक एलिजाबेथ सैपरी ने कहा कि मिजोरम के ख्वाजावल जिले के सियालहॉक गांव में किसानों के 300 किलोग्राम ताजे अनानास को दुबई और बहरीन भेजा गया। मिजोरम ने 19 अगस्त को दुबई को अनानास (230 किलोग्राम) की पहली खेप का निर्यात किया था। 

जानकारी के मुताबिक, सियालहॉक और आसपास के गांवों के अनानास को भी असम और अन्य पड़ोसी राज्यों में निर्यात किया जा रहा है। सियालहॉक गांवों में किसानों ने 2002 से अनानास की खेती करनी शुरू की। लगभग 320 परिवार इसकी खेती कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष किसानों ने 97 लाख रूपये की खेती की। बताया जा रहा है कि इस वर्ष अब तक करीब पांच हजार क्विंटल फसल की कटाई की जा चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें