फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधिया के संपर्क में पायलट, लेकिन कुछ विधायक कांग्रेस छोड़ने को तैयार नहीं

Mon, 13 Jul 2020 12:19 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सचिन पायलट और ज्योतिरादित्य - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मध्यप्रदेश की तर्ज पर राजस्थान में कांग्रेस की सरकार गिराने की पटकथा लिखने में घर के भेदी यानी भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की अहम भूमिका बताई जा रही है। सूत्र बताते हैं सचिन पायलट सिंधिया के संपर्क हैं, और कुछ विधायकों को बेहतर भविष्य का आश्वासन खुद सिंधिया ने दिया है।
विज्ञापन




दरअसल, राजस्थान में कांग्रेस के भीतर अशोक गहलोत को लेकर विद्रोह और नाराजगी पुरानी है लेकिन खरीद फरोख्त की जांच और एसओजी की ओर से भेजे गए नोटिस बहाना बन गए। पायलट के कहने पर दिल्ली आए कुछ विधायक गहलोत से तो नाराजगी दर्शाने आए हैं लेकिन पार्टी छोड़ने को लेकर तैयार नहीं हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

बताते हैं कि नाराज विधायकों में करीब आधे कांग्रेस नहीं छोड़ना चाहते उन्हें तैयार किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि जब तक पायलट सरकार गिराने के लिए विधायकों की संख्या पूरी नहीं कर लेते भाजपा इस विषय खुलकर नहीं बोल रही है। वहीं सोमवार पूरे दिन कांग्रेस विधायकों से कई स्तर पर बातचीत चलती रही ताकि उन्हें मनाया जा सके।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का कहना है कि विधायकों को दिल्ली ये कहकर बुलाया गया कि कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात कर गहलोत की शिकायत करनी है। जबकि दिल्ली में सरकार गिराने का तानाबाना बुना जा रहा है। उनका कहना है कि इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया की भूमिका स्वाभाविक है क्योंकि उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपनी रेल दौड़ानी है। ऐसे में राजस्थान की सरकार को गिरवाने में भी अपना हुनर दिखा रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें