फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामदेव के पतंजलि शिलाजीत के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका

Thu, 03 Nov 2016 06:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा रामदेव के पतंजलि के प्रमुख उत्पाद शिलाजीत कैप्सूल की बिक्री के खिलाफ गुजरात हाइकोर्ट में याचिका दायर की गई है। एक सामाजिक संगठन की ओर से दायर याचिका में पतंजलि के नाम के साथ शिलाजीत की बिक्री करने को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया गया है। मामले में 16 नवंबर को सुनवाई होनी है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विश्व हिंदूस्तानी संगठन से जुड़े आदित्य रावल नाम के व्यक्ति ने गुजरात हाइकोर्ट में याचिका दायर सेक्स पावर बढ़ाने वाले रामदेव की आयुर्वेद कंपनी के उत्पाद पतंजलि शिलाजीत कैप्सूल की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। 

आदित्य के अनुसार महर्षि पतंजलि का आयुर्वेद और हिंदू धर्म में बहुत उच्च स्‍थान है। ऐसे में उनके नाम के साथ इस तरह के सेक्स संबंधी उत्पादों को जोड़ना हिंदू धर्म के साथ ही उनका भी अपमान है। 
विज्ञापन


इसलिए इसकी बिक्री पर रोक लगाई जाए। कोर्ट में यह याचिका पिछले महीने दायर की गई थी जिस पर अदालत ने याचिकाकर्ता को तमाम कागजातों के साथ 16 नवंबर को उपस्थित होने के आदेश दिए थे। मामले में अगली सुनवाई अब 16 नवंबर को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें