फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद-जयपुर फ्लाइट में उड़ान के समय घुसा कबूतर, यात्रियों ने किया हंगामा

Sat, 29 Feb 2020 10:02 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

अहमदाबाद से जयपुर जा रही गो एयर की फ्लाइट में उस समय हंगामा शुरू हो गया जह एक कबूतर उड़ान भरते वक्त विमान में घुस आया। शुक्रवार को गो एयर की फ्लाइट जी8-702 अहमदाबाद से जयपुर जा रही थी। जब फ्लाइट हवाईअड्डे से उड़ान भरने लगी तो उसके लगेज शैल्फ से एक कबूतर बाहर आ गया। 

विज्ञापन


कबूतर को फ्लाइट में देखकर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। क्रू मेंबर्स ने गेट खोलकर कबूतर को बाहर निकाला। विमान में सवार यात्रियों में से कुछ ने अपने मोबाइल फोन से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, अहमदाबाद से जयपुर जा रही फ्लाइट उड़ान भरने वाली थी। एक यात्री ने अपना हैंड बैग रखने के लिए फ्लाइट के लगेज शैल्फ को खोला, जिसमें से एक कबूतर निकला। कबूतर को फ्लाइट में देख यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को शांत करवाया। 

एयरलाइंस स्टाफ ने घटना की जानकारी तुरंत ग्राउंड स्टाफ को दी। इसके बाद फ्लाइट का गेट खोला गया। काफी मशक्कत के बाद कबूतर को फ्लाइट से बाहर निकाला गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें