फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलपुर लोकसभा सीट पर सपा की बढ़ी बढ़त, केशव प्रसाद मौर्य बोले- जीत हमारी ही होगी

Wed, 14 Mar 2018 12:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फूलपुर
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्या
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट फूलपुर से अभी तक सामने आए उप-चुनाव के नतीजों में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इस सीट से  केशव प्रशाद मौर्य भाजपा सासंद थे जो अब राज्य के उप-मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा पूरा विश्वास है कि गोरखपुर और फूलपुर सीटों से हम ही जीतेंगे। शुरुआत में सपा आगे है लेकिन बहुत से राउंड के नतीजे आना अभी बाकी है। मैं उस क्षेत्र के मतदाताओं को जानता हूं। हम एक लाख के सहज अंतर के साथ जीत हासिल करेंगे।

विज्ञापन


फूलपुर से इस समय आठ राउंड की वोटिंग के बाद सपा प्रत्याशी नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल 14, 999 वोटों से आगे चल रहे हैं। उप-मुख्यमंत्री की साख इस सीट पर दांव पर लगी है। लगभग सभी पार्टियों ने इन लोकसभी सीटों पर जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस सीट पर भाजपा ने कौशलेंद्र सिंह पटेल को अपनी उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा गोरखपुर सीट से भी सपा उम्मीदवार प्रवीण कुमार निषाद चौथे राउंड की काउंटिंग के बाद 2,962 वोटों से आगे चल रहे हैं।

गोरखपुर में मीडिया को मतदान केंद्र के अंदर ना जाने देने का मामला राज्य की विधान सभा में सपा के राम गोविंद चौधरी ने उठाया है। जिसके बाद विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 12.20 तक के लिए स्थगित कर दी गई है। मौके पर डीएम राजीव रौतेला मौजूद हैं। प्रशासन पर आरोप लगा है कि वह चार-पांच राउंड की वोटिंग होने के बावजूद नतीजे नहीं बता रही है। जिसके बाद डीएम ने सफाई देते हुए कहा कि पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर का इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद नतीजे बता दिए जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें