फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: पलक्कड़ में पीएफआई कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या, पिता के सामने उतारा मौत के घाट, नमाज पढ़कर जा रहे थे घर

Fri, 15 Apr 2022 09:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़

सार

यह हमला तब हुआ जब दोनों पिता-पुत्र पास की एक मस्जिद में नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। हालात नियंत्रण में रहें इसके लिए पूरे जिले में अलर्ट जारी किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को विशू पर्व के दिन केरल के पलक्कड़ में दिनदहाड़े हुई राजनीतिक हत्या ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया। यहां इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक स्थानीय नेता की कथित तौर पर उनके पिता के सामने हत्या कर दी गई। यह घटना एलाप्पुल्ली इलाके में दोपहर में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुबैर (43) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सुबैर को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। पारा एरिया समिति के पीएफआई अध्यक्ष सुबैर को कथित तौर पर एक कार ने तब टक्कर मार दी थी जब वह अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसके बाद हमलावरों ने सुबैर पर धारदार हथियारों से वार किए। सुबैर के पिता को भी चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार यह हमला तब हुआ जब दोनों पिता-पुत्र पास की एक मस्जिद में नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। पलक्कड़ के पुलिस अधीक्षक आर विश्वनाथ ने इसे लेकर जिले के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की है। उन्होंने बताया कि सुबैर के पिता ने अपने बयान में बेटे की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ दुश्मनी के बारे में बताया है।
विज्ञापन


हमले में इस्तेमाल की गई कार को पुलिस ने कब्जे में लिया
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस घटना की प्रतिक्रिया में कोई हमला न होने पाए इसके लिए पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। किसी अनचाही घटना से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। मामले में पुलिस ने एक लावारिस कार को अपने कब्जे में लिया है। कथित तौर पर हमलावरों ने सुबैर को इसी कार से टक्कर मारी थी और बाद में फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें