फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन में पेट्रोल की कीमत 23 पैसे तो डीजल 20 पैसे हुआ सस्ता 

Sun, 03 Jun 2018 02:19 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल
विज्ञापन
तेल कंपनियों ने लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की है। शनिवार को पेट्रोल और डीजल 9 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया। चार दिन में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल 78.20 रुपये और डीजल 69.11 रुपये प्रति लीटर बिका।  
विज्ञापन


लगातार कटौती के बाद भी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 86.01 रुपये, जबकि डीजल 73.58 रुपये प्रति लीटर रही। शनिवार को महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल सबसे महंगा बिका। यहां पेट्रोल 87.69 रुपये और डीजल 74.09 रुपये प्रति लीटर रहा। वहीं, अंडमान-निकोबार के पोर्टब्लयेर में पेट्रोल सबसे सस्ता 67.36 रुपये और डीजल 64.75 रुपये प्रति लीटर बिका। 

शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे, जबकि बृहस्पतिवार को 6 पैसे और बुधवार को 1 पैसे की कटौती गई थी। इससे पहले 16 दिन में पेट्रोल पर करीब 4 और डीजल पर 3.62 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। कच्चे तेल की कीमत में पिछले कुछ दिन में करीब 4 डॉलर प्रति बैरल तक की कटौती हो चुकी है।
विज्ञापन


13 शहरों में पेट्रोल 80 के पार 

चार दिन की कटौती के बाद भी पेट्रोल की ऊंची कीमतों से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। शनिवार को मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और परभणी समेत 13 शहरों में पेट्रोल की कीमतें 80 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा रहीं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 83.82 रुपये, गंगटोक में 81.20, गुवाहाटी में 80.4, हैदराबाद में 82.84, जयपुर में 80.98, जालंधर में 83.46, पटना में 83.67, श्रीनगर में 82.57, त्रिवेंद्रम में 81.35 रुपये प्रति लीटर रही।
विज्ञापन


चार महानगरों में कीमत (रुपये प्रति लीटर)

शहर    पेट्रोल    डीजल
दिल्ली    78.20    69.11
मुंबई    86.01    73.58
कोलकाता    80.84    71.66
चेन्नई    81.19    73.97
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें