फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज फिर आई पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट, दिल्ली और मुंबई में ये हैं कीमतें

Fri, 09 Nov 2018 07:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल के दामों में कई दिन से गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को एक बार फिर दिल्ली और मुंबई में तेलों की कीमत में गिरावट आई। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.06 रूपये प्रति लीटर है यानि कल के मुकाबले 0.15 रूपये की गिरावट आई है। 

विज्ञापन


वहीं डीजल की कीमत 72.74 रूपये है यानि कल के मुकाबले 0.15 रूपये की गिरावट आई है। मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत 83.57 रुपये प्रति लीटर (0.15 रुपये की कमी) और 76.22 रुपये (0.16 रुपये की कमी) है। 

बता दें कि 18 अक्तूबर से लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की जा रही है, जबकि इससे पहले तेल के दाम लगातार बढ़ रहे थे। 16 दिनों में पेट्रोल के दाम 3 रुपये से ज्यादा, जबकि डीजल के दाम भी 2 रुपये से ज्यादा घट चुके हैं। दरअसल, तेल की कीमतों में लगातार गिरावट का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में नरमी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें