फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India lockdown: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, नागरिकों में मनोवैज्ञानिक तनाव है कॉलिंग-डाटा-डीटीएच मिले मुफ्त

Fri, 17 Apr 2020 06:16 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

महामारी की वजह से लॉकडाउन में घरों में सीमित हो चुके लोगों से मनोवैज्ञानिक तनाव घटाने के लिए मोबाइल फोन से मुफ्त कॉल, इंटरनेट डाटा और डायरेक्ट टू होम टीवी चैनल सेवाओं को निशुल्क करवाने के लिए एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है।

विज्ञापन


याचिका में अधिवक्ता मनोहर प्रताप ने दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) से निवेदन किया है कि वह डीटीएच सेवाएं दे रही कंपनियों की शर्तों को बदलें और तीन मई तक के लिए घोषित लॉकडाउन में पूरी तरह निशुल्क व असीमित चैनल सेवाएं नागरिकों को दें।

इसी तरह केे आदेश वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट्स को दिए जाएं। याची के अनुसार इससे घरों में सीमित लोगों का मनोवैज्ञानिक तनाव कम होगा। केंद्र व राज्य सरकारों ने नागरिकों को भोजन व आश्रय मुहैया करवाते हुए मदद दी है, लेकिन लोगों में बढ़ रहे मनोवैज्ञानिक तनाव के लिए कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन


मानसिक सेहत भी महत्वपूर्ण है। वहीं जो लोग भटक गए हैं या क्वारंटीन में हैं, उन्हें असीमित फोन कॉल, इंटरनेट डाटा आदि से काफी मदद मिलेगी, वे अपने परिवारों के संपर्क में रह पाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें