फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुवैत में शरणार्थी कैंपों में रह रहे भारतीयों की वापसी के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

Wed, 13 May 2020 08:48 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
supreme court - फोटो : ANI
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कुवैत में फंसे प्रवासी भारतीय मजदूरों को लाने की गुहार लगाई गई है। याचिका में कहा गया है कि शरणार्थी कैंपों की हालात खराब हैं, अत: सरकार उन्हें लाने का इंतजाम करे। प्रवासी मजदूरों के पास कुवैत में रहने के जरूरी कागजात नहीं थे लेकिन वहां की सरकार ने कोरोना के चलते उन्हें माफी दे दी है। कुवैत सरकार ने ये भी स्पष्ट किया था कि सभी 30 अप्रैल तक देश छोड़ने की व्यवस्था कर लें। जो ऐसा नहीं कर पाएगा, उसे जेल होगी।

विज्ञापन


लॉकडाउन के कारण इंटरनेशनल फ्लाइट्स बंद होने के चलते अब इन हजारों लोगों को शरणार्थी कैंपों में रखा गया है जहां बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं। याचिका कुवैत के शरणार्थी कैंपों में ही रह रहे चार लोगों ने दायर की है।

याचिकाकर्ताओं के वकील जोस अब्राहम ने बताया कि कुवैत इन सभी लोगों को अपने विमान से भेजने को तैयार है। भारत सरकार कुवैत के विमान को एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति दे। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने विदेशमंत्री और कुवैती दूतावास को भी इसकी जानकारी दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें