फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलाव: मॉडल पुलिस विधेयक बनाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

Sun, 05 Sep 2021 02:43 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • अमेरिका, सिंगापुर और फ्रांस के पुलिस अधिनियम का परीक्षण कर मसौदा तैयार किया जाएगा
  • मॉडल पुलिस विधेयक से पुलिस प्रणाली कुशल व प्रभावी बनेगी
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर पुलिस व्यवस्था को पारदर्शी, स्वतंत्र, जवाबदेह और लोगों के अनुकूल बनाने के लिए एक ‘मॉडल पुलिस विधेयक’ बनाने की की मांग की गई है।

विज्ञापन


वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय द्वारा दायर याचिका में केंद्र सरकार को एक न्यायिक आयोग या एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का निर्देश देने की मांग की गई है जो विकसित देशों विशेष रूप से अमेरिका, सिंगापुर और फ्रांस के पुलिस अधिनियम का परीक्षण करे और मसौदा तैयार करे।

याचिका में सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया गया है कि विधि आयोग को पुलिस प्रणाली को कुशल व प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न देशों के पुलिस अधिनियमों का परीक्षण कर विधेयक का मसौदा तैयार करने का निर्देश दिया जाए।
विज्ञापन


याचिका में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 1990 में कश्मीर में हत्याएं न केवल रात के अंधेरे में हुईं बल्कि दिन के उजाले में भी हुईं क्योंकि हमारे पास शासक की पुलिस है न कि लोगों की पुलिस। याचिका पर आने वाले दिनों में सुनवाई होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें