मुंबई के एलफिंस्टन रोड रेलवे स्टेशन के ब्रिज पर मची भगदड़ को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में घटना की जांच एनआईए से करवाने की मांग की गई है। यह याचिका फैसल यूसुफ बनारसवाला नाम के व्यक्ति ने दायर की है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी मामले में लापरवाही के लिए रेलवे अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर मुंबई हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। उस याचिका को मुंबई निवासी प्रदीप भालेकर ने दायर की थी।
पढ़ें: एलफिंस्टन भगदड़ में मारे गए शवों पर लिख दिए नंबर
भालेकर के वकील नितिन सतपुते ने बताया था कि रजिस्ट्री के लिए याचिका सौंप दी गई है। याचिका में हाईकोर्ट की निगरानी में हादसे की जांच करने और इसके लिए उचित निर्देश जारी करने की मांग की गई है।
याचिका में आरोप लगाया गया है कि एलफिंस्टन रोड ब्रिज के मुद्दे को लोगों ने कई बार उठाया था, लेकिन इसे लेकर सरकार और रेलवे कोई कदम उठाने में नाकाम रही।