फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vespa ने शानदार लुक में लॉन्च किया नया स्कूटर, कीमत 87 हजार रुपए

Tue, 03 Oct 2017 03:33 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
Vespa RED - फोटो : twitter
विज्ञापन
वेस्पा इंडिया ने भारत में लिमिटेड एडिशन Vespa RED लॉन्च किया है। 125 सीसी वाले Vespa 125 RED की कीमत 87 हजार रुपए (एक्स-शोरूम, महाराष्ट्र) रखी गई है। कंपनी ने इस वैरिएंट को खासतौर पर AIDS के खिलाफ चल रहे अभियान को सपोर्ट करने के लिए उतारा है। 
विज्ञापन


वेस्पा इंडिया के मालिकाना हक वाली पियाजियो ने घोषणा की है वेस्पा रेड की हर यूनिट की बिक्री पर कंपनी 50 डॉलर (3282 रुपए) रुपए Global Fund को दान देगी। Global Fund एक ऐसी संस्था है जो HIV और AIDS को लेकर देशभर में जागरुकता अभियान चलाती है। इस स्कूटर की पहली यूनिट बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने खरीदी है। 
विज्ञापन

कैसा है स्कूटर का इंजन 

Vespa RED - फोटो : twitter
इंजन की बात करें तो इसमें सामान्य वाला 125 सीसी, एयर कूल्ड का इंजन दिया गया है, जो 10 bhp की पावर और 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वेस्पा रेड के नाम से ही पता चलता है कि यह पूरी तरह लाल रंग का है। इसकी प्लास्टिक बॉडी से लेकर सीट तक भी लाल रंग में दी गई है। 

रेड नाम की संस्था की स्थापना साल 2006 में AIDS को खत्म करने के लिए की गई थी। तब से यह संस्था 475 मिलियन डॉलर (करीब 3107 करोड़ रुपए) का फंड जुटा चुकी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह संस्था 7 करोड़ से ज्यादा लोगों की सहायता कर चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें