फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले से बीमार लोगों के लिए कोरोना बेहद खतरनाक, मृत्यु होने की संभावना 12 गुना तक: अध्ययन

Wed, 17 Jun 2020 08:37 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : pti
विज्ञापन

हृदय रोग और मधुमेह जैसी बीमारियों से जूझ रहे रोगियों की स्वस्थ व्यक्ति की तुलना में कोरोना वायरस से मृत्यु होने की संभावना 12 गुना अधिक है। वहीं, ऐसे रोगियों की स्वस्थ व्यक्ति के मुकाबले कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती होने की छह गुना तक संभावना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) द्वारा जारी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


82 लाख लोगों को संक्रमित करने वाली और 4 लाख से अधिक लोगों की जान लेने वाली इस बीमारी के मरीजों की रिपोर्ट का विश्लेषण करने के बाद विश्व स्वास्थ्य निकाय ने इसकी पुष्टि की है। इस रिपोर्ट को 15 जून को प्रकाशित किया गया। 


अमेरिका की संघीय एजेंसी 'सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन' (सीडीसी) ने डब्लूएचओ को मरीजों की रिपोर्ट का विश्लेषण करने के बाद जानकारी सौंपी। रिपोर्ट में अमेरिका में 22 जनवरी से 30 मई तक सामने आए 13 लाख संक्रमण के मामलों और 1,03,700 मौत के मामलों का विश्लेषण किया गया। इसमें सामने आया कि पांच में से एक (19.5%) अंतर्निहित बीमारियों वाले लोग 1.6 % स्वस्थ लोगों की तुलना में मर गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण की वृद्धि दर को 40 फीसदी तक कम कर सकता है मास्क: अध्ययन

रिपोर्ट में बताया गया कि पुरानी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की संभावना भी अधिक थी। पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे 45.4 फीसदी लोग अस्पताल में भर्ती हुए, जबकि बिना किसी बीमारी से ग्रसित 7.6% लोग ही अस्पताल में भर्ती हुए। 

सीडीसी ने रिपोर्ट में कहा कि 13 लाख संक्रमित लोगों में 14 फीसदी मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाने की जरूरत पड़ी, दो फीसदी को गहन देखभाल और पांच फीसदी की मौत हुई। हालांकि, वास्तविक मृत्यु दर कम होने की संभावना रही क्योंकि हल्के या बिना किसी लक्षण वाले लोग अक्सर ठीक हो गए। विश्लेषण के अनुसार, गंभीर बीमारी और मृत्यु की संभावना उम्र के साथ बढ़ती है, विशेषकर पुरुषों और अंतर्निहित स्वास्थ्य स्थितियों वाले लोगों में।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Covid-19 : वैक्सीन के निर्माण पर 10 करोड़ अमेरिकी डालर निवेश करेगी सीरम इंस्टीट्यूट

सीडीसी रिपोर्ट भारत सहित दुनिया भर की रिपोर्टों के अनुरूप है, जहां अन्य बीमारियों वाले लोगों को अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु का खतरा अधिक था। अमेरिका में, हृदय रोग (32%), मधुमेह (30%) और फेफड़ों की बीमारी (18%) कोविड-19 रोगियों में सबसे आम पुरानी बीमारियां हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें