सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस डीके जैन बीसीसीआई के आचरण अधिकारी और लोकपाल बने रहेंगे। बोर्ड ने उनके कार्यकाल में एक साल का विस्तार किया है। सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी 2019 में जैन को बीसीसीआई के पहले लोकपाल के रूप में नियुक्त किया था। बाद में उन्हें आचरण अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई।
उनका कार्यकाल इस साल 29 फरवरी को समाप्त हो गया था। उनका अनुबंध पिछले हफ्ते ही बढ़ाया गया। जैन ने कहा,‘मैंने पिछले हफ्ते दोबारा काम संभाल लिया। कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए आचरण अधिकारी और लोकपाल के रूप में एक और साल का कार्यकाल मिला है।