कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राज्य में टमाटर के लिए मार्केट इंटरवेंशन स्कीम के ट्रांसपोर्टेशन कंपोनेंट को एनसीसीएफ के माध्यम से लागू करने की मंजूरी दे दी है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया था, एनसीसीएफ जल्द ही मध्य प्रदेश से ट्रांसपोर्टेशन ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
टमाटर की गिरते रेट के बीच टमाटर की खेती करने वाले किसानों के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने मध्य प्रदेश के टमाटर खेती करने वाले किसानों को राहत दी है। एनसीसीएफ ने मध्य प्रदेश में 62,850 किलोग्राम टमाटर खरीदा है। सरकार ने ये टमाटर मार्केट इंटरवेंशन स्कीम के तहत खरीदा है। अब इन टमाटर को दिल्ली के मंडियों में बेचा जाएगा। एनसीसीएफ ने करीब 6 रुपए किलो के हिसाब से टमाटर खरीदेगा। नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़, उड़ीसा में भी टमाटर खरीदेगी।
विज्ञापन
हाल ही में टमाटर की गिरती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने कहा था कि वह कोऑपरेटिव एनसीसीएफ के माध्यम से मार्केट इंटरवेंशन स्कीम के तहत मध्य प्रदेश में टमाटर के स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन की प्रतिपूर्ति करेगा। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राज्य में टमाटर के लिए मार्केट इंटरवेंशन स्कीम के ट्रांसपोर्टेशन कंपोनेंट को एनसीसीएफ के माध्यम से लागू करने की मंजूरी दे दी है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया था, एनसीसीएफ जल्द ही मध्य प्रदेश से ट्रांसपोर्टेशन ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
दरअसल, इस स्कीम के अंतर्गत जहां उत्पादक और उपभोक्ता राज्यों के बीच शीर्ष फसलों (टमाटर, प्याज और आलू) की कीमत में अंतर है। वहां उत्पादक राज्य से अन्य उपभोक्ता राज्यों तक फसलों के स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन में होने वाले ऑपरेशनल कॉस्ट की प्रतिपूर्ति नाफेड और एनसीसीएफ जैसी सेंट्रल नोडल एजेंसियों को की जाएगी।
विज्ञापन
सरकार ने अपने बयान में कहा था कि ऐसा उत्पादक राज्यों के किसानों के हित में किया गया है। टमाटर के रेट में गिरावट साल 2025 की शुरुआत से देखी जा रही है। ये गिरावट रबी सीजन (दिसंबर-फरवरी में कटाई) से बम्पर फसल और परिवहन की परेशानियों के कारण हो रही है।