फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 घंटे तक पीपीई किट पहनने वाले डॉक्टर के हाथ देख सब हैरान, जज्बे को किया सलाम

Tue, 23 Jun 2020 02:16 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
10 घंटे लगातार काम करने के बाद ऐसे हो गए डॉक्टर के हाथ - फोटो : Twitter
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए देशभर में फ्रंटलाइन वर्कर्स जी जान से जुटे हुए हैं। इसकी एक झलक तब मिली जब एक आईएएस अधिकारी ने व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट पहनकर काम करने वाले एक डॉक्टर के झुर्रीदार हाथों की तस्वीर साझा की। 

विज्ञापन


इस तस्वीर को देखने से पता चलता है कि प्रथम पंक्ति में खड़े होकर इस महामारी से लड़ रहे डॉक्टरों को कैसी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर लोग कोरोना योद्धाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

दरअसल, यह तस्वीर आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने साझा की है। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि 10 घंटे लगातार चिकित्सा एहतियाती सूट और ग्लव्स पहनने के बाद जब डॉक्टर ने उसको उतारा, तो उनके हाथ ऐसे हो गए। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 
विज्ञापन

 

अवनीश ने इस तस्वीर को 19 जून को साझा किया था। इस तस्वीर पर अब तक 46 हजार से ज्यादा लाइक्स और आठ हजार के करीब रिट्वीट हो चुके हैं। इस तस्वीर के बाद अन्य आवश्यक कार्यों में जुटे लोगों ने भी अपने हाथों की तस्वीर को साझा किया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोरोना की दवा, सात दिन में 100 फीसदी मरीज ठीक होने का दावा

लोग सोशल मीडिया पर प्रथम पंक्ति में खड़े होकर सेवा में जुटे लोगों की तारीफ कर रहे हैं। लोगों ने कुछ इस तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं...
 

 
 
 
 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें