रेड्डी ने यह भी कहा कि यदि गोवा को कैसिनो कैपिटल घोषित करने से लाभ होता होगा, तो हम निश्चित रूप से यह करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक भी मौजूद थे।
केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा है कि लोगों ने गोवा को 'कैसिनो कैपिटल' का दर्जा पहले ही दे दिया है। जनता पहले ही यह घोषणा कर चुकी है।
विज्ञापन
शनिवार को पणजी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेड्डी ने यह बात कही। वे तटीय राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने वाली विभिन्न योजनाओं की घोषणा करने आए हैं। यह पूछने पर कि क्या गोवा को सरकार कैसिनो कैपिटल घोषित करेगी? रेड्डी ने कहा कि लोग यहां कैसिनो के लिए आते हैं। जनता यहां या सिक्किम में आती ही कैसिनों के लिए हैं। दोनों जगह कैसिनों की इजाजत है।
रेड्डी ने यह भी कहा कि यदि गोवा को कैसिनो कैपिटल घोषित करने से लाभ होता होगा, तो हम निश्चित रूप से यह करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक भी मौजूद थे। कोविड-19 को लेकर उन्होंने कहा कि महामारी के कारण गोवा में पर्यटन पर असर पड़ा है। अब घरेलू पर्यटक आने लगे हैं। देशभर में पर्यटन शुरू हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि घरेलू पर्यटन सीजन शुरू रफ्तार पकड़ रहा है, लेकिन तीसरी लहर की आशंका होने लगी है। रेड्डी ने अपील की कि वे देश में विभिन्न पर्यटन केंद्रों पर जाते वक्त कोरोना के आवश्यक प्रोटोकाल का पालन करें।