फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyderabad: हैदराबाद में नशे में धुत छात्र ने राहगीर को तेज रफ्तार कार से कुचला; पुलिस ने हिरासत में लिया

Sun, 11 Aug 2024 09:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, हैदराबाद

सार

पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने के बाद शख्स हवा में काफी ऊंचाई तक उछल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद के गजुलारामरम में रविवार को एक छात्र ने कथित तौर पर नशे की हालत में तेज रफ्तार कार चलाई। इसकी चपेट में आने से 38 वर्षीय सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। जीडीमेटला पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 6.15 बजे हुई, जब सुरक्षा गार्ड सड़क पर चल रहा था। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने के बाद शख्स हवा में काफी ऊंचाई तक उछल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अधिकारी ने बताया कि वाहन चला रहे 20 वर्षीय डिग्री द्वितीय वर्ष के छात्र को दुर्घटना के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि उस पर किए गए श्वास विश्लेषक परीक्षण से पता चला है कि वह कथित तौर पर नशे की हालत में कार चला रहा था। घटना के समय कार में उसके पांच दोस्त भी सवार थे। वीडियो फुटेज के अनुसार, कार में सवार कोई भी व्यक्ति पैदल यात्री को बचाने के लिए कार से नीचे नहीं उतरा। घटना से घबराए सभी वहां से भागते नजर आए। घायल ने वही मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें