अगर कोई पोस्टर पर छपा क्यूआर कोड स्कैन करता है तो एक वेबसाइट खुलती है जिसका नाम 40 परसेंट सरकार है। वेबसाइट के खुलते ही रेज योर वॉयस के साथ एक फोन नंबर दिखता है और बोम्मई की तस्वीर।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की तस्वीर वाले "PayCM" के पोस्टर बुधवार को बेंगलुरु के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई दिए। दरअसल यह पोस्टर्स कांग्रेस ने लगाए हैं, इन पोस्टर्स पर साफ देखा जा सकता है कि उसमें सीएम बोम्मई की तस्वीर के साथ एक क्यूआर कोड दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं अगर कोई पोस्टर पर छपा क्यूआर कोड स्कैन करता है तो एक वेबसाइट खुलती है जिसका नाम 40 परसेंट सरकार है। कांग्रेस के मुताबिक लोग इस वेबसाइट पर भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।