फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद पवार पर ईडी की कार्रवाई पर भड़के राहुल, कहा- सरकार के कदम से अवसरवाद की बू आती है

Fri, 27 Sep 2019 12:39 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी-शरद पवार (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता शरद पवार के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके प्रति समर्थन जताते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि पवार को प्रतिशोध के तहत कारवाई करने वाली सरकार निशाना बना रही है।

विज्ञापन


उन्होंने यह दावा भी किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पवार के खिलाफ हो रही कार्रवाई से अवसरवाद की बू आती है।

गांधी ने ट्वीट कर कहा कि शरद पवार जी प्रतिशोध वाली सरकार के निशाने पर आए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई महाराष्ट्र में चुनाव से एक महीने पहले की जा रही है। इससे अवसरवाद की बू आती है।  

गौरतलब है कि पवार शुक्रवार को ईडी के सामने पेश होंगे। उन्होंने गुरुवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे ईडी के ऑफिस के पास ना आएं।

शरद पवार ने बुधवार को कहा था कि वह महाराष्ट्र राज्य सहकारी (एमएससी) बैंक घोटाले के संबंध में अपने खिलाफ दर्ज धनशोधन के मामले में ईडी के सामने पेश होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें