भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर बाला साहेब ठाकरे का अपमान करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि भाजपा को हराने के लिए उद्धव ये भूल गए कि वे किसके पास जाकर बैठ रहे हैं।
इस बार की बैठक भी होगी असफल
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडनवीस ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं की पटना में हो रही बैठक का मकसद परिवार बचाओ है। वंशवादी पार्टियां अपने परिवार को बचाने के लिए गठबंधन कर रही हैं। इसी तरह के प्रयास 2019 में भी किए गए थे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने आगे कहा कि मैं यह देखकर हैरान हूं, जो उद्धव ठाकरे मुफ्ती को लेकर हम पर तंज कसते थे आज उनके साथ बैठे हैं।
लालू ने उठाया था बालासाहेब की मराठी पहचान पर सवाल
बालासाहेब ने लालू को कहा था नालायक
भाजपा नेत्री ने बालासाहेब ठाकरे का भी एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने लालू प्रसाद को 'लालू के मुंह में चारा भरा है’ कहा था। चित्रा ने ट्वीट किया, ‘देखिए उद्धव, आपके पिता वंदनीय बाला साहेब ठाकरे का ये वीडियो... सुनिए बाला साहेब ने लालू प्रसाद यादव को क्या कहा। ये वीडियो देखकर आप समझ जाएंगे कि आपने बाला साहेब ठाकरे के विचारों को कैसे मिट्टी में मिला दिया… बाला साहेब की भाषा में कहें तो 'लालू के मुंह में चारा भरा है..। लालू को उन्होंने ‘नालायक’ भी कहा है। अब आप का ऐसे नालायकों के सामने गिड़गिड़ाने का समय आया है.. सच में आप…क्या से क्या हो गए देखते देखते..।
वहीं, उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने कल हुई विपक्ष की बैठक में पूर्व सीएम द्वारा लिए गए बड़े फैसले के बारे में बताया। राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने साफ कह दिया है कि अगर 2024 में सत्ता परिवर्तन नहीं होगा, तो यह उनका आखिरी चुनाव होगा। इसलिए लोकतंत्र की रक्षा के लिए विपक्षी दलों को एकजुट रहना होगा और चुनाव लड़ना होगा।