फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर देखते रहे भारत-वेस्टइंडीज का मैच, मरीज ने तोड़ा दम

Sat, 02 Apr 2016 03:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा

सार

  • क्रिकेट मैच देखने में व्यस्त थे अस्पताल के चिकित्सक
  • दर्द से चिल्लाता रहा सोनू, नहीं आया कोई चिकित्सक
  • परिजनों ने किया जिला चिकित्सालय में हंगामा
विज्ञापन
मरीज ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ा, परिजनों का हंगामा - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिला अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही से थाना राया क्षेत्र के युवक की जान चली गई। गुरुवार को अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी भारत-वेस्टइंडीज का क्रिकेट मैच देखने में व्यस्त थे। इस दौरान मरीज ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन


राया के व्यापारी मोहल्ला निवासी युवक सोनू और मोनू पुत्र इस्लाम की मांट के गांव मांट मूला में ननिहाल है। दोनों मांट मूला में ही लंबे समय से रहते हैं। गुरुवार को दादा की तबियत खराब होने पर सोनू और मोनू बाइक से दोपहर को राया आ रहे थे।

आरोप है कि राया मांट रोड पर थाना राया क्षेत्र में गांव निर्भय के पास पुरानी रंजिश में राया निवासी रहीस, पप्पी, कलेक्टर, नईम, तौफीक उनकी पिटाई कर दी। मोनू तो मौके से भाग गया लेकिन सोनू को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। गुरुवार को दोपहर में सोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू दर्द से चिल्लाता रहा,नर्सिंग स्टाफ देखने नहीं आया

सोनू दर्द से चिल्लाता रहा, नर्सिंग स्टाफ देखने नहीं आया - फोटो : amar ujala bureau
इस्लाम ने बताया है कि देर शाम सोनू की तबियत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने चिकित्सक और स्टाफ को दवा देने के लिए कहा। आरोप है कि इस दौरान चिकित्सक और पूरा नर्सिंग स्टाफ भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा टी-20 क्रिकेट विश्वकप का मैच देख रहे थे।

सोनू दर्द से चिल्लाता रहा और कोई चिकित्सक या नर्सिंग स्टाफ उसे देखने नहीं आया। रात 11 बजे मैच खत्म होने पर नर्सिंग स्टाफ आया और दर्द निवारक दवाएं देकर चला गया। सुबह सोनू की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने सोनू को दूसरी जगह रेफर भी नहीं किया और जल्द ठीक होने की बात कहते रहे।

सोनू की मौत के बाद परिजनों ने जिला चिकित्सालय में हंगामा काटा और सीएमएस से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई के आश्वासन पर शव पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें