फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'15 करोड़ सौ पर भारी' बयान पर वारिस पठान ने मांगी माफी, कहा- वापस लेता हूं अपने शब्द

Sun, 23 Feb 2020 04:30 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
वारिस पठान
विज्ञापन

गुरुवार को बंगलूरू में सीएए विरोधी रैली के दौरान दिए विवादित बयान पर एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने माफी मांग ली है। मामले को तूल पकड़ता देख पठान ने कहा कि मेरे कहे गए शब्दों को राजनीतिक तरीके से देखा जा रहा है। यह मुझे और मेरी पार्टी को बदनाम करने की साजिश के तहत किया जा रहा है। अगर किसी को मेरे शब्दों से किसी प्रकार की ठेस पहुंची है तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं और माफी मांगता हूं।

विज्ञापन

 



वारिस पठान ने शनिवार को बांद्रा स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ भ्रम पैदा करने की कोशिश की गई। पठान ने कहा कि मेरा मतलब 15 करोड़ नाराज मुसलमानों से था। मैंने 100 करोड़ हिंदुओं को नहीं बल्कि 100 नेताओं पर टिप्पणी की थी। मैं0ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक और भाजपा के 100 नेताओं के खिलाफ बोला था। मैं सभी धर्मों का आदर करता हूं और मैं देशविरोधी नहीं हूं।
विज्ञापन


इसके बाद प्रदेश एमआईएम के अध्यक्ष व औरंगाबाद से सांसद इम्तियाज जलील ने कहा कि पठान की सफाई के बाद अब यह मुद्दा खत्म हो गया है।

वारिस पठान के मामले में उचित कार्रवाई करेगी पुलिस: देशमुख
उधर, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को कहा कि राज्य की पुलिस एआईएएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान की विवादित टिप्पणी के मामले में उचित कार्रवाई करेगी। बता दें कि इस मामले में पठान के खिलाफ बिहार की अदालत में भी याचिका दाखिल की गई है, जिस पर चार मार्च को सुनवाई होनी है। 

फडणवीस ने दी थी पठान को चेतावनी

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने पठान के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। उन्होंने पठान को चेतावनी दी थी कि हिंदुओं की सहिष्णुता को उनकी कमजोरी न समझें। भारत में 100 करोड़ हिंदू रहते हैं इसलिए अल्पसंख्यक सुरक्षित और स्वतंत्र हैं। इधर, पठान के बयान को लेकर शनिवार को औरंगाबाद, धुले, बीड सहित राज्य के कई जिलों विरोध प्रदर्शन हुआ और पठान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

क्या कहा था पठान ने

पठान ने सीएए विरोधी रैली में शाहीन बाग धरने को लेकर कहा था कि अभी तो शेरनियां बाहर निकली हैं और तुम पसीना-पसीना होने लगे हो, हम 15 करोड़ हैं लेकिन 100 पर भारी पड़ेंगे। इस बयान के चलते उनकी जमकर आलोचना हुई। इसे लेकर उनका काफी विरोध भी हुआ। असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस बयान पर उनसे जवाब मांगा था। 
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने भी इसकी कड़ी आलोचना करते हुए कहा था कि ऐसी स्तिथि देश के लिए खतरनाक साबित हो सकती है और सरकार इस पर कार्रवाई करेगी। वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी पठान के बयान की निंदा करते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की थी। उनका कहना था कि अगर पठान माफी नहीं मांगते तो राज्य सरकार को उनपर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें